{"_id":"7f1639ba647df5f71f2bb069fee56d82","slug":"kidnapped-school-girl-found-from-jammu-after-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद जम्मू से मिली अपहृत छात्रा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद जम्मू से मिली अपहृत छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रियाठ तहसील क्षेत्र से अपहृत किशोरी तीन दिन बाद जम्मू के बस अड्डे से बरामद हुई। वहीं पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार नौवीं कक्षा की छात्रा करीब तीन दिन पहले स्कूल के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
देर शाम तक जब वह वापस नहीं पहुंची तो परिवार ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि उसे अखनूर निवासी पेशे से चालक मोहम्मद शरीफ ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ छानबीन शुरू कर दी थी। राजोरी के एसएसपी डा हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अपहरणकर्ता के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा था। पुलिस ने सोमवार को पता लगा लिया कि वह जम्मू के बस अड्डे पर कहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद तुरंत पुलिस की टीम को जम्मू भेजा गया। टीम ने उसे जम्मू के बस अड्डे के पास होटल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह किशोरी को अपने साथ घाटी ले जाने वाला था।
वहीं एसएसपी के अनुसार छात्रा व अपहरणकर्ता को जम्मू से त्रियाठ पुलिस चौकी लाया गया। मेडिकल जांच के बाद छात्रा को परिवार को सौंप दिया गया। आरोपी अपहरणकर्ता के खिलाफ अपहरण व साजिश का मामला दर्ज किया गया है।