{"_id":"5ef9ec848ebc3e432a62b9ed","slug":"kashmir-cyber-attack-some-hacked-data-recovered-details-of-consumers-and-other-information-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर साइबर हमलाः हैक हुआ कुछ डेटा रिकवर, उपभोक्ताओं के विवरण समेत अन्य जानकारियां नहीं मिलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कश्मीर साइबर हमलाः हैक हुआ कुछ डेटा रिकवर, उपभोक्ताओं के विवरण समेत अन्य जानकारियां नहीं मिलीं
Mon, 29 Jun 2020 06:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कश्मीर में पीडीडी के डेटा बेस सेंटर पर साइबर हमले के बाद छठे दिन (सोमवार) को फिर से डेटा बेस सेंटर के मुख्य सर्वर को चलाया गया। इसी सर्वर से ही पता चल सकेगा कि कितना डेटा हैक किया गया है। पांचवें दिन रविवार को बैकअप से कुछ डेटा रिकवर किया गया है। इसे मुख्य सर्वर में अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
विज्ञापन
इंजीनियर्स की टीम ने दावा किया है कि बैकअप डेटा को अपलोड करने का काम सफल रहा है। अब मेन सर्वर को शुरू करने के बाद ही पता चल सकेगा कि डेटा फिर से मिलता है या फिर नहीं। अगर डेटा हैक होगा तो इस पर फिर से नए सिरे से अपलोड करने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर हैक होने से उपभोक्ताओं, काल सेंटरों, बिजली प्रोजेक्टों से संबंधित तमाम जानकारी नहीं मिल पा रही है। एमनेस्टी स्कीम समेत बिजली बिलों की अदायगी नहीं हो पा रही। अधिशासी अभियंता नील कमल ने बताया कि डाटा रिकवर करने का काम रविवार को भी चला।
सोमवार को फिर से सर्वर को ऑन किया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि बैकअप डाटा अपलोड होता है या नहीं। बता दें, बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास साइबर हमला हुआ और जल्द ही साइबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। साइबर पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है और तथ्यों की जांच कर रही है।