फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Junior Engineer of Electricity Department arrested for taking bribe of 20 thousand in Jammu

रिश्वत का खेल: जेई बोलीं- 20 हजार दो बिजली का कनेक्शन लो, मीटर ऐसा होगा जिससे बिल भी कम आएगा

Sun, 28 Mar 2021 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer of Electricity Department arrested for taking bribe of 20 thousand in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जम्मू के नई बस्ती इलाके में बिजली विभाग की जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला जेई ने नया कनेक्शन जारी करने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। आवेदक से यह भी कहा कि उसके मीटर में ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे उसका बिल भी कम आएगा। एसीबी ने महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर उसके घर पर भी छापा मारा। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन


एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार रानी तालाब डिग्याना में वाणिज्यिक श्रेणी में थ्री फेज कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। फाइल पर बाकायदा सहायक कार्यकारी अभियंता गंग्याल ने 23 मार्च 2021 को हस्ताक्षर भी कर दिए, लेकिन महिला जेई सुषमा परिहार ने बिना रिश्वत के कनेक्शन देने से इनकार कर दिया।शिकायतकर्ता ने बताया कि उससे 20 हजार रुपये मांगे गए हैं, जिसमें यह भी कहा गया कि उसे 20 हजार देने पर जो कनेक्शन जारी होगा, उसका बिल भी कम आएगा।

विज्ञापन

कार्यालय में जेई को रिश्वत लेते पकड़ा गया

अधिकारी ने फाइल भी अपनी पास रख ली। उसे तीन-चार दिन में 20 हजार रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया। एसीबी को शिकायत मिलने पर जाल बिछाया गया। गवाही के लिए एक महिला अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट को साथ लेकर एसीबी की टीम ने नई बस्ती मछली बाजार के सामने स्थित कार्यालय में जेई को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed