फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu crime branch arrested 2 policemen in fraud case

पुलिस दंपति ने पुलिस वालों से ठगे डेढ़ करोड़

Wed, 03 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
jammu crime branch arrested 2 policemen in fraud case
पुलिस दंपति पर अपने ही साथियों को डेढ़ करोड़ रुपये और 300 ग्राम सोना ठगने का मामला सामने आया है। दंपति की ठगी का शिकार हुईं दो महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर पहले बटालियन स्तर पर ही जांच की गई।
विज्ञापन


इसमें दंपति पुलिसकर्मी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद मामला क्राइम ब्रांच को रेफर कर दिया गया। मामले की नए सिरे से जांच करने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी दंपति मोहिंदर सिंह (पति) और (पत्नी) निर्मल कौर के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 406, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आईआरपी 15वीं बटालियन की महिला कांस्टेबल वीणा देवी और सबीना अख्तर ने बटालियन के कमांडेंट को शिकयत कर बताया कि सेलेक्शन ग्रेड महिला कांस्टेबल निर्मल कौर और उसके पति सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहिंदर सिंह ने उनसे धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति ने उन्हें इस रकम के एवज में ब्याज के साथ प्रति माह पांच हजार रुपये लौटाने का वादा किया था। पर रुपये लेने के बाद न ही असल चुकाया न ब्याज। क्राइम ब्रांच को जांच में आरोपी दंपति द्वारा कई और पुलिसकर्मियों को ठगे जाने का भी पता चला है।


जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को अब तक की जांच में दंपति द्वारा कई पुलिसकर्मियों से डेढ़ करोड़ रुपये और 300 ग्राम सोना ठगे जाने का पता चला है।

एसएसपी क्राइम ब्रांच मुब्बसर लतीफी ने बताया कि दंपति द्वारा ठगे गए अन्य पुलिसकर्मियों के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed