अनीता के लैपटाप से हार्ड डिस्क चुराने का आरोप
मेजर अनीता का मौत मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। अनीता मामले में फंसे आरोपी मेजर ने कोर्ट में अपनी जमानत की अर्जी दी है। जिसे खारिज कराने के लिए अनीता की बहन भी जम्मू पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी कीमत पर जमानत नहीं होने देंगी।
यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की लेटलतीफी की वजह से यह मामला इस तरह से हो गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 15 दिन बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ा। इसकी वजह से उसे अपना बचाव करने का मौका मिल गया। यह मौका पुलिस की तरफ से जानबूझ कर दिया गया।
ताकि वह खुद को सुरक्षित रख पाए। पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो गया है। वहीं मेजर अनूप ने कोर्ट में अपनी जमानत के लिए कई तरह के सबूत दिए हैं। इसमें अनीता के साथ व्हाटसएप पर की गई चैट की डिटेल। फोन पर बात की गई डिटेल। कुछ फोटोग्राफ आदि लगाए गए हैं।
अनीता की बहन के भी कोर्ट में बयान दर्ज होंगे
अनीता की बहन का कहना है कि आरोपी मेजर ने अनीता के लैपटाप से हार्ड डिस्क चुरा ली है। जिसकी वजह से वह रिकार्ड निकाल रहा है। पुलिस ने भी उसे रिकार्ड देने में मदद की है।
वहीं अनीता की बहन के भी कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। अनीता की बहन कहना है कि वह नए आईजी से भी मिलेंगे। इस मामले को लेकर बात करेंगे कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।