फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Innocent child trampled by minibus in kathua

मासूम बच्ची को मिनी बस ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने फूंकी बस

Tue, 14 Jun 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
Innocent child trampled by minibus in kathua
- फोटो : Amar Ujala

नगरी-ऐरवां मार्ग पर रविवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में दस वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार मिनी बस ने सड़क किनारे खड़ी वैशाली को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद मिनी बस चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना से गुस्साए गांव के लोगों ने मिनी बस को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी लोगों ने आग बुझाने नहीं दी। दो घंटे तक लोगों ने सड़क पर हंगामा किया। रात पौने आठ बजे तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस बीच माहौल तनावपूर्ण बना रहा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैशाली नगरी के रहने वाली थी। वह अपने ताया के घर गई थी। शाम को वह नगरी-ऐरवां सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मिनी बस ने उसे कुचल दिया। मिनी बस का एक पहिया मासूम के सिर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, कठुआ थाना प्रभारी सहित नगरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोग चालक को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। देर शाम पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया। साथ ही मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

kathua accident
बर्थडे पार्टी में आई थी वैशाली
पिछले कई दिनों से अपने ताया की बेटी के जन्मदिन का इंतजार कर रही वैशाली पार्टी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंची थी। खूब सज-धरकर तैयार हुई वैशाली जन्मदिन की खुशियों में शामिल होने गई थी। तभी मिनी बस ने अपने चपेट में ले लिया। उधर, जन्मदिन की खुशियां मना रहे घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed