{"_id":"4c0cd6ee99b93cbb6356f070872e6f05","slug":"husband-brutally-beats-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूंसा मारकर तोड़े पत्नी के दो दांत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूंसा मारकर तोड़े पत्नी के दो दांत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भाई ने अपने जीजा पर बहन के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि उसके जीजा ने दहेज की खातिर उसकी बहन की पहले बुरी तरह से पिटाई की, फिर घूंसे मारकर दो दांत तोड़ दिए। बेरहमी के साथ पिटाई करने के चलते जानीपुर पुलिस ने आरोपी शशि भूषण उर्फ मिंटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
नानक नगर निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि उनकी बहन मंजू बाला की शादी बारह साल पहले जानीपुर कालोनी निवासी शशि भूषण उर्फ मिंटू के साथ हुई थी। इस दौरान उन्हें एक लड़का और एक लड़की भी हुई। प्रदीप का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही उसके जीजा और सास-ससुर ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके लिए कई बार उसने बहन की पिटाई भी की। इसके बाद पीडि़ता मायके आ गई। बहन ने ससुराल के अन्य लोगों ने भी पिटाई की बात बताई। प्रदीप ने बताया कि जीजा ने बेरहमी के बहन के गाल पर दांतों से काटा था और दो दांत तोड़ दिए। घटना को अंजाम देकर वह फरार है।
विज्ञापन
प्रदीप ने पुलिस को शिकायत की और केस दर्ज करवाया। प्रदीप का आरोप है कि पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए।