फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hawala network busted in jammu, Hawala network from Pakistan to Jammu Central Jail

खुलासाः पाकिस्तान से जम्मू की जेल तक बिछे हवाला के तार, इस बार किताब के जरिए होने जा रहा बड़ा खेल

Sun, 12 Apr 2020 10:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Hawala network busted in jammu, Hawala network from Pakistan to Jammu Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान से जम्मू की सेंट्रल जेल तक आतंकी और हवाला नेटवर्क संचालित किए जाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी गांव चकरोई से गिरफ्तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के खुलासे के बाद कोट भलवाल स्थित सेंट्रल जेल में पुलिस ने छापा मारकर चार से पांच मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के बोधपोरा के गिरफ्तार ओजीडब्ल्यू मोहम्मद मुजफ्फर बेग के पास से पांच सिमकार्ड के साथ हवाला के पांच लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में इसने खुलासा किया है कि यह रुपये और सिम कार्ड जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकियों को मुहैया कराने के लिए थे। वह इन आतंकियों से मोबाइल फोन के जरिए लगातार संपर्क में था।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद कोट भलवाल जेल में छापा मारकर मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में उसने बताया कि रुपये और सिम कार्ड किताब में छिपाकर आतंकियों तक पहुंचाए जाने थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जेल में बंद आतंकियों की ओर से हवाला राशि और सिम का कैसे और किस लिए उपयोग किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के अंदर मेमोरी कार्ड व सिम के साथ मोबाइल फोन कैसे पहुंच गए

जेल के अंदर से हवाला माड्यूल संचालित किए जाने की साजिश के तहत कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जेल के अंदर मेमोरी कार्ड व सिम के साथ मोबाइल फोन कैसे पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार मुजफ्फर चकरोई गांव के लबा राम लाल की पत्नी से कोट भलवाल जेल में मिला था। इस जेल में मुजफ्फर का मामा सजा काट रहा था और लबा राम भी बंद था।

इस दौरान लबा राम की पत्नी उससे मुलाकात करने आती थी। यहीं मुजफ्फर से उसकी पहचान हो गई। एक माह पूर्व सजा पूरी होने पर लबा राम घर पहुंच गया था। इस बीच मुजफ्फर का लबा राम के घर कई बार आना-जाना हुआ। 20 मार्च को भी मुजफ्फर चकरोई में लबा राम के घर पर था। लॉकडाउन होने के कारण वह अपने घर नहीं पहुंच पाया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया। तब से मुजफ्फर से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मकान मालिक के बैंक खाता व अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हवाला की राशि उसके खाते में तो नहीं आती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed