{"_id":"526ac061f33646319223ccd6b563d6be","slug":"gun-missing-of-injured-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल कांस्टेबल की गन गायब होने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल कांस्टेबल की गन गायब होने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Jan 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात दोमाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नागबनी-अखनूर रोड पर आईआरपी के एक हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू पहुंचाया गया।
विज्ञापन
लेकिन तब हड़कंप मच गया, जब यह बात सामने आई कि हेड कांस्टेबल के पास हादसा होने पर उसकी कारबाइन सर्विस गन गायब है, जिसमें दो मैगजीन भरी हुई थीं। इसे लेकर एसएसपी जम्मू भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वीरवार सुबह पता चला कि गन हेड कांस्टेबल ने अपने ड्यूटी बॉक्स में रखी हुई है। इसके बाद पुलिस ने कुछ राहत ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आईआरपी 7 बटालियन का हेड कांस्टेबल रमेश्वर सिंह की बरनाई में ड्यूटी है। बुधवार को उसे रात 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसको अस्पताल पहुंचाया गया। हेड कांस्टेबल के कुछ साथियों ने बताया कि उसके पास उसकी गन भी थी, जो अस्पताल पहुंचने पर उसके हाथ में नहीं दिखी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंची। एसएचओ दोमाना ने बताया कि हेड कांस्टेबल की गन उसके ड्यूटी बाक्स में पड़ी हुई है। गलत जानकारी मिली थी कि उसकी गन गायब हो गई है। हेड कांस्टेबल से पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी गन उसके पास ही है। इसके बाद जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।