{"_id":"56ded2d54f1c1bff5c8b4568","slug":"girls-student-beaten-bus-conductor-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए बीच सड़क बस कंडक्टर से भिड़ीं छात्राएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हक के लिए बीच सड़क बस कंडक्टर से भिड़ीं छात्राएं
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 09 Mar 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बख्शी नगर स्थित अखनूर रोड पर लोगों ने दो छात्राओं की अपने हक के लिए लड़ाई देखी। यह लड़ाई इसलिए भी अहम थी, क्योंकि मंगलवार को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था।
विज्ञापन
दो छात्राएं अपने हक के लिए मिनी बस के सह चालक से बीच सड़क भिड़ गईं और उसे तब तक पकड़े रखा, जब तक पुलिस नहीं पहुंच गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले करके चली गईं।
विज्ञापन
हुआ यूं कि अखनूर की तरफ से आ रही एक मिनी बस में सवार दो छात्राओं ने पवन आइसक्रीम पार्लर के पास पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि उनको बख्शी नगर जाना है।
विज्ञापन
मिनी बस चालक ने उन्हें कहा कि बस बख्शी नगर तक जाएगी। इसका उसने पूरा शुल्क लिया, लेकिन जब मिनी बस आइसक्रीम पार्लर के पास पहुंची तो वहीं से वापस मिनी बस को ले लिया।
जब छात्राओं ने पूछा कि उन्होंने बख्शी नगर तक जाना है, तो मिनी बस चालक बदतमीजी करने लगा और उन्हें जबरन उतारकर वहां से जाने लगा। तभी दोनों छात्राओं ने उसे पकड़ लिया।
सह चालक ने बहुत कोशिश की कि वह छूट कर वहां से भाग जाए, लेकिन छात्राओं ने उसे जाने नहीं दिया। इतने में किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस की फ्लाइंग पहुंची और सह चालक को पकड़ लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने छात्राओं के हक के लिए दिखाई बहादुरी की जमकर प्रशंसा की। बख्शी नगर के एसएचओ अश्विन कुमार का कहना है कि पुलिस ने सह चालक को पकड़ कर लाया था और उसे नियम तोड़ने पर जुर्माना कर चेतावनी देकर छोड़ दिया।