{"_id":"57a0b9f34f1c1bc3762b8de2","slug":"fire-in-medical-store","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: मेडिकल कालेज के ड्रग स्टोर में भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: मेडिकल कालेज के ड्रग स्टोर में भीषण आग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर क समान जलकर राख
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी के ड्रग स्टोर में सोमवार देर रात लगी भीषण आग से लाखों का सामान राख हो गया। स्टोर में रखी जनरल सामग्री में डिस्पोजल सिरिंज, यूरो बैग, बैंडेज क्लाथ, काटन, दवाइयां आदि राख हो गईं।
सामान के साथ स्टोर का तीन साल का रिकार्ड भी जल गया। इस घटना में स्टोर के ऊपर पहले फ्लोर पर स्थित जेएंडके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड का कार्यालय जलने से बच गया, लेकिन पूरा कार्यालय धुएं के गुब्बार में रहा।
प्राथमिक जांच में स्टोर में रखे रेफ्रीजरेटर में शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। दमकल विभाग की पांच गाडि़यों ने सुबह सात बजे तक पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन स्टोर में रखे काटन (रुई) में दूसरे दिन मंगलवार देर शाम तक धुआं निकलता रहा।
विज्ञापन
ड्रग स्टोर में बीती रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से आग फैली। वातानुकूलित स्टोर होने के कारण वह पूरी तरह से बंद था जिसकी वजह से आग के काफी फैल जाने पर ही पता चल सका। दमकल कर्मियों ने स्टोर के सभी दरवाजों को खोलने और खिड़कियों को तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया, मगर स्टोर के भीतर काफी धुआं फैल जाने से आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मंगलवार दिनभर स्टोर को खाली करने के साथ कारपोरेशन के सामान को नगरोटा स्थित स्टोर में शिफ्ट किया गया। यह इस साल की जीएमसी में सबसे बड़ी आग है। अस्पताल के अधीक्षक डा. रोमेश गुप्ता के अनुसार आग से अस्पताल की सप्लाई पर फिलहाल असर नहीं पड़ा है। प्राथमिक जांच में लाखों रुपये का नुकसान लग रहा है।

अलर्ट अलार्म ने काम नहीं किया
आग से लाखों का नुकसान
- फोटो : Amar Ujala
ड्रग स्टोर के नए भवन में आग की घटना के दौरान अलर्ट अलार्म ने काम नहीं किया। स्टोर से होता हुआ धुआं पहले फ्लोर पर स्थित मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन कार्यालय के भीतर भी फैल गया था, लेकिन वहां भी कोई अलर्ट अलार्म नहीं चला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलार्म बजने की सूरत में आग पर पहले काबू पाया जा सकता था। इसी तरह स्टोर की रखवाली के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं किया गया था, जिससे मौके पर आग का पता नहीं चल पाया। अस्पताल के पिछले हिस्से में एक तरफ स्टोर होने के कारण आग का पता काफी देर बाद चला।
जांच को छह सदस्यीय कमेटी गठित
जीएमसी के ड्रग स्टोर में आग की घटना की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। इसमें माइक्रोबायोलाजी विभाग की एचओडी डा. बेला महाजन को चेयरमैन बनाया गया है।
कमेटी के अन्य सदस्यों में एचओडी बायो केमिस्ट्री जीएमसी डा. एएस भाटिया, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- मेकेनिकल एंड सेंट्रल हीटिंग डिवीजन जीएमसी जम्मू, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तवी ब्रिज एवं मेडिकल कालेज डिवीजन- जीएमसी जम्मू, अकाउंट अफसर एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू और सहायक निदेशक प्लानिंग एंड स्टैटिक्स जीएमसी जम्मू शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने जायजा लिया
जम्मू। जीएमसी में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने दौरा कर ड्रग स्टोर में लगी आग की घटना का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नुकसान का ब्योरा बनाकर रिपोर्ट देने को कहा है। स्टोर में दिनभर जीएमसी के अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।