फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime diary of jammu city 15 dec

कहीं कारें टकराई तो कहीं स्कूटी और साइकिल भिड़े

Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime diary of jammu city 15 dec

शहर और आसपास इलाकों में मंगलवार को तालाब तिल्लो में दो कारों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। वहीं नानक नगर में स्कूटी और साइकिल की टक्कर में युवती जख्मी हो गई। इसके अलावा अलग - अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल हो गए।

विज्ञापन


गांधीनगर थाना अंतर्गत नानक नगर में साइकिल और स्कूटी की टक्कर में आकृति (23) जख्मी हो गई। दूसरा हादसा यूनिवर्सिटी गेट के सामने हुआ। यहां मोटरसािकिल की टक्कर से सुंजवां निवासी मोनिका (18) घायल हो गई।

विज्ञापन


दोमाना थाना अंतर्गत दोमाना पुलिस स्टेशन के सामने दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तालाब तिल्लो गोल पंजपीर निवासी विजय कुमार (52) और राजिंद्र कुमार (28) जख्मी हो गए। चौथा हादसा रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक बेकाबू कार ने डोगरा हाल निवासी सौरभ (15) को घायल कर दिया। इसी तरह से कोट भलवाल में अज्ञात वाहन की टक्कर की कोट भलवाल निवासी शामो देवी (42) जख्मी हो गई।


नगरोटा थाना अंतर्गत टोल प्लाजा बनतालाब में मोटरसाइकिल स्लिप होने से नरवाल बाईपास निवासी बंटी (22) जख्मी हो गया। कहीं पुलिस ने तो कहीं लोगों ने घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। इसके साथ ही कुछ मामलों मे पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed