फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   child deaths from drowning in tank

जम्मू: भूमिगत टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

Fri, 01 May 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 01 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
child deaths from drowning in tank

छन्नी रामा स्थित रोटरी इनरव्हील में शुक्रवार की शाम को पानी की टंकी में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा वेव मॉल की पहली वर्षगांठ पर शामिल होने के लिए तैयार हुआ था। तभी वह पांच फीट गहरी भूमिगत टंकी में गिर गया।

विज्ञापन


अफरातफरी में रोटरी इनरव्हील के लोगों ने बच्चे को जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक सत्यानंद पुत्र दया शंकर निवासी तहसील फरेंदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक सत्यानंद के मानसिक  रूप से बीमार होने के कारण माता-पिता उसे कुछ साल पहले छन्नी रामा स्थित रोटरी इनरव्हील में छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वेव मॉल की पहली वर्षगांठ थी। इस अवसर पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। सत्यानंद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हुआ था।


जब वह टंकी में गिरा तो चौकीदार और अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े। इससे पहले कि उसे बाहर निकाल पाते, सदानंद को कई गोते लग चुके थे। पुलिस के मुताबिक परिवार को इसके बारे में सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed