फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   body of army troop found in suspicious conditions

संदिग्ध परीस्थिति में मिला सशस्त्र सीमा बल के जवान का शव

Tue, 27 Sep 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 27 Sep 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
body of army troop found in suspicious conditions
dead body - फोटो : demo
सशस्त्र सीमा बल के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एसएसबी पांच बटालियन में तैनात एएसआई अतर सिंह की ड्यूटी जिला पुलिस लाइन में थी।
विज्ञापन


मृतक उत्तराखंड के उत्तर काशी जिले के गून दुंगल गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अब तक मामला खुदकुशी का सामने आ रहा है। बुधवार को शाम करीब सात बजे की यह घटना बताई जा रही है। उसके कमरे से जोर की आवाज आने के बाद अन्य जवान मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

सर्विस राइफल से हुआ हादसा

body of army troop found in suspicious conditions
शव
उन्होंने देखा तो अतर सिंह अपनी सर्विस राइफल के साथ खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक की गोली उसकी ठुड्डी पर लग कर सिर के पार हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके से जांच के जरूरी नमूने उठाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed