{"_id":"76be721374e483ffbb726e655fd5270b","slug":"atm-robbery-attempt-by-2-people-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार से एटीएम तोड़कर बड़ी लूट की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच बाजार से एटीएम तोड़कर बड़ी लूट की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मलिक मार्केट में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि चोरों ने जम्मू कश्मीर बैंक के एटीएम को तोड़कर लूट का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की मदद से दोनों को पकड़ लिया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में बारामुला की संगरी कालोनी के रहने वाले ओवेस अहमद और शेख वसीम शामिल हैं। दोनों मौजूदा समय में भठिंडी इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
दोनों ने देर रात करीब तीन बजे मलिक मार्केट में जेके बैंक की एटीएम को तोड़ा और मशीन से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सुबह होने पर पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की और दोनों की पहचान कर ली।
विज्ञापन
एसडीपीओ रफीक मन्हास ने बताया कि दोनों के खिलाफ 457, 380 और 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने पर पता चल रहा है कि कई अन्य जगहों पर भी ये लोग चोरियां और लूट कर चुके हैं। पूछताछ में इनसे काफी कुछ बरामद हो सकता है।