J&K: नहर से एके-56 राइफल मिलने से सनसनी, जांच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत नहर से वीरवार को एक एके 56 राइफल और तीन पाउच बरामद किए गए हैं। राइफल मिलने से इलाके में दहशत है। राइफल की हालत देखकर लगता है कि यह ज्यादा पुरानी नहीं है।
करीब दो तीन महीने पहले ही यह नहर में फेंकी गई होगी या फिर इसे छुपाया गया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली कि दड़प नहर में किसी ने हथियार छिपाए हुए हैं।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नहर से राइफल बरामद कर ली गई। एफएसएल की टीम को भी बुलाकर मौके से जांच के जरूरी सबूत एकत्र किए गए।
बरामदगी के बाद से जांच जारी
उल्लेखनीय है कि एक 56 राइफल का इस्तेमाल आतंकी करते हैं। तीन महीने पहले ही सांबा और नगरोटा में आतंकी हमला हुआ था। कई आतंकी हमलों में आतंकियों ने एके 56 का इस्तेमाल किया है। संभव है कि आतंकियों के लिए गाइड ने यह राइफल रखी हो। जब हमला हुआ तो उसके बाद वह डर के इसे नहर में फेंक कर चला गया हो या फिर उसने छुपाया हो। यह सब तमाम जांच के विषय हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। बताते चलें कि इस इलाके में सेना की काफी तैनाती है। यह इलाका बिश्नाह को जोड़ता है। जबकि यहीं से आगे बार्डर का रास्ता भी जाता है। अहम बात है कि इस इलाके में सेना का स्कूल भी है।
एसडीपीओ गांधी नगर सब डिवीजन रफीक मन्हास का कहना है कि किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता। हर एक पहलू को लेकर जांच की जा रही है। राइफल में मैगजीन नहीं थी। न ही इसके साथ कोई अन्य मैगजीन बरामद हुई है।