फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Advocate Raman Wazir was kidnapped

जम्मू: पुलिस ने माना अगवा हुए वकील वजीर

Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Advocate Raman Wazir was kidnapped
अपहरण

नगरोटा के लापता सरपंच एवं एडवोकेट रमण वजीर का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मान लिया है कि रमण वजीर को अगवा किया गया है। किसी जमीन के विवाद और बन टोल प्लाजा में ठेके को लेकर विवाद पर पुलिस की जांच टिकी हुई है। 

विज्ञापन


वकीलोें ने भी कोर्ट मेें चौथे दिन कामकाज ठप रखा और वकील की तलाश मेें पुलिस को तेजी से काम करने की मांग की। पुलिस लखनपुर से श्रीनगर और मुगल रोड तक हाईवे के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 
विज्ञापन


कोर्ट द्वारा तैयार की गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (सिट) ने काम करना शुरू कर दिया है, जबकि खुद एसएसपी सुनील गुप्ता ने भी नगरोटा पहुंच कर मामले की जांच की। लापता वकील के परिवार की तरफ से कुछ नए नाम बताए गए हैं। जिन पर उन्हें किडनैप करने का शक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन और बन टोल प्लाजा के ठेके को लेकर विवाद पर टिकी जांच

Advocate Raman Wazir was kidnapped
अपहरण - फोटो : Getty

पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जबकि इससे पहले भी कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। परिवार की ओर से बताया गया कि बन टोल प्लाजा के ठेकेदारों से भी वकील का विवाद था, जबकि कुछ लोगों से जमीन का विवाद था। दोनों गुटों के पुलिस ने कई लोग हिरासत में लिए हुए हैं। 

एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। दो मुख्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे एडवोकेट का पता चल सकता है। एडवोकेट को अंतिम बार मिलने और दिखने वाले लोगों का भी पता चला है, उनसे भी पूछताछ की गई है। संपन्न परिवार से संबंध रखने के बाद भी रमण वजीर के लापता होने का केस पुलिस के लिए उलझता जा रहा है। 

पुलिस घरेलू विवाद की थ्योरी पर भी काम कर रही है। कोर्ट ने एसपी साउथ शहजाद सलारिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर परवेज को भी रिलीव कर दिया गया। देर शाम पूरी टीम ने बैठक करके केस को सुलझाने के पहलुओं पर चर्चा की। मौके पर जाकर निरीक्षण किया। घर के सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed