{"_id":"783cc2262bc5817917fce896f68f5b55","slug":"accused-escaped-from-the-police-station-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या का आरोपी पुलिस स्टेशन से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की हत्या का आरोपी पुलिस स्टेशन से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी पुलिस स्टेशन में मां की हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास मामले की जानकारी पहुंचते ही तत्काल प्रभाव से थाने के मुंशी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू ने जांच के आदेश जारी किए हैं। सतवारी पुलिस स्टेशन में डेढ़ साल के भीतर आरोपियों के भागने का यह तीसरा मौका है। इसके पहले एक चोर और हत्या आरोपी पुलिस स्टेशन से फरार हो गया था।
विज्ञापन
करीब डेढ़ महीना पहले कुख्यात अपराधी सन्नी बाबा भी पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल से फरार हो गया था। पिछले छह महीने में अपराधियों के भागने की यह तीसरी बड़ी घटना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सतवारी पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले मोहम्मद अल्ताफ को उसकी मां की हत्या करने के आरोप में दबोचा था। शानिवार रात करीब आठ बजे अल्ताफ ने हवालात में ही शौचालय जाने के लिए बोला। हवालात की चाबियां मुंशी के पास रहती हैं।
मुंशी गिरधारी लाल ने गेट के संतरी को कहा कि अल्ताफ को शौच के लिए ले जाए। शौच में पहुंचते ही अल्ताफ ने पिछली तरफ से छलांग लगाई और दीवारों को फांदकर मकानों की छतों से होकर फुर्र हो गया।
बताया जा रहा है कि संतरी अल्ताफ को शौच में छोड़ने के बाद एक वाहन की रिपेयर करने लगा था। एसएसपी उत्तम चंद ने बताया कि मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
यदि कुछ और लोगों का नाम भी इसमें शामिल हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ थाने से भागने का मामला दर्ज किया है। उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और छापेमारी के लिए भेज दिया गया है।