{"_id":"5cbf70d8bdec2214435fdace","slug":"91556050136-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक नवविवाहिता की जहर निगलने से मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि उसे जहर देकर मार डाला गया है। मृतका का दो महीने का बच्चा भी है। गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कालेज अस्पताल में प्रदर्शन किया और ससुराल के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मृतका पूनम सतवारी के सूरे चक की रहने वाली थी, जिसका एक साल पहले आरएस पुरा के सीर बला गांव में रहने वाले पुलिस कर्मी अर्जुन सिंह से शादी हुई थी। मायके वालों का कहना है कि उन्हें मंगलवार शाम को बताया गया कि पूनम ने जहर निगल लिया है। जबकि यह मामला सोमवार रात का है। क्योंकि सोमवार की शाम को पूनम ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि उसकी सास उसे बहुत तंग कर रही है। एक साल से लगातार दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को जहर खिलाया गया है। इसके बाद इससे बचने के लिए उसे कटड़ा के नारायणा अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहां से जब पूनम को जम्मू के मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो ससुराल के लोग रास्ते में ही गायब हो गए। आरोप लगाया कि मृतका का पति अर्जुन और ससुर दोनो पुलिस में हैं। वह इसका रोब दिखाते हैं। उनकी बेटी को एक साल से तंग किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि मोटरसाइकिल नहीं लेकर आई।
---
अस्पताल में चीख पुकार मची
जैसे ही पूनम का शव जीएमसी में पहुंचा तो उसके मायके वाले और अन्य रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। पूनम के शव को देखते ही चीख पुकार मच गई। आंखों में गम और गुस्सा साफ दिखा रहा था। हर कोई उसकी मौत पर बिलख-बिलख कर रो रहा था। चीख पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मायका पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने इसे लेकर 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।