{"_id":"7a6288057c3aefc3818a7eb6e4df24b2","slug":"6-people-injured-in-road-accident-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से एक ही परिवार के 6 लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पलटने से एक ही परिवार के 6 लोग जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास रोड पर गरनई में कार पलटने के कारण मंगलवार को एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सुबह बनतालाब जम्मू से मारुति कार में सवार होकर एक ही परिवार के छह लोग रामनगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइपास पहुंचे पर अचानक मोड़ पर कार पलट गई और उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में पवन कुमार, उसकी पत्नी दर्शना देवी, बेटी विनाक्षी, निशा देवी और बेटा मुकेश कुमार, भाई सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर बाईपास से गुजर रही गाड़ियां रुक गईं।
विज्ञापन
लोग भी जमा हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को कार के अंदर से निकाल कर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।