{"_id":"46c98e2c2e34be1d3dbeab8199939c40","slug":"4-shop-robbed-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुट्ठी में चोरों में दुकानों से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुट्ठी में चोरों में दुकानों से उड़ाया लाखों का माल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Jan 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मुठ्ठी में एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। गुस्साए दुकानदारों ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस की एफएसएल विंग ने भी जांच की। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने ली है।
जानकारी के अनुसार पूजा, केसर जनरल स्टोर और वैष्णो रेडीमेड और एक अन्य दुकान के रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि चोरों ने इन चारों दुकानों के ताले तोड़े। यहां से पैसों के हार, नकदी और रेडीमेड का अन्य सामान चुरा लिया। इसके विरोध में मुठ्ठी मार्केट एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया।
प्रधान अजय शर्मा ने कहा कि पिछले तीन महीने से इस क्षेत्र में पुलिस की रात की गश्त बंद हो गई है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यही कारण है कि एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की गई। इसकी वजह से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
कोहरे का मौसम होने का भी चोर लाभ उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क भी बंद करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे एसपी रूरल राजीव पांडे ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी। दुकानदारों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि गश्त न लगाई तो वे लोग सड़क बंद कर प्रदर्शन करेंगे।