{"_id":"58f510224f1c1ba346470d4e","slug":"3-admitted-person-died-in-gmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में भर्ती तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएमसी में भर्ती तीन लोगों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
तीन लोगों की मौत
- फोटो : demo pic
जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो की झुलसने और एक की सड़क हादसे में मौत हुई। तीनों को यहां भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को राजोरी के बुद्धल की रहने वाली ज्योति देवी घर में खाना पकाते वक्त झुलस गई। इसके बाद से ही उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया था। वह 95 फीसदी तक जल चुकी थी।
विज्ञापन
सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधमपुर के जगानू के रहने वाले संजय कुमार 13 अप्रैल को ही अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गए। वह 65 फीसदी तक जल चुके थे। सोमवार को उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
13 अप्रैल को बाबे तालाब इलाके में आटो और कार की टक्कर में कोट भलवाल की रहने वाली महिला सोनाली बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद से ही उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मौत में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन