{"_id":"5b69fad84f1c1b40368b48a2","slug":"21533672152-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन मामले में जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन मामले में जांच
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नरवाल से 250 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़े जाने के मामले में कश्मीर से दो लोगों को पकड़ा गया है। वहीं, नारकोटिक्स विभाग भी पुलिस की छानबीन में शामिल हो गया है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान और कश्मीर के संपर्कों को भी तलाशा जा रहा है। पकड़े गए दोनों लोगों के बाद इन संपर्कों का पता करने में पुलिस जुटी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 250 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़े जाने के बाद कश्मीर से दो लोगों को पकड़ा है। दोनों लोग कबाड़ी का काम करते हैं। दोनों की इस मामले में कितनी संलिप्तता है, इसकी छानबीन की जा रही है। पकड़े गए ड्राइवर गुरजीत सिंह और कंडक्टर रवि कुमार से पूछताछ लिए पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के बाद दोनों लोगों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों से त्रिकुटानगर थाने में पूछताछ जारी है। हेरोइन मामले में पुलिस के हत्थे अभी भी मुख्य सरगना नहीं चढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने इस मामले में नारकोटिक्स विभाग को भी शामिल किया है, जो पूरे नेटवर्क के लिए पूछताछ कर कार्रवाई करेगा। पुलिस ने ट्रक के मालिक का पता भी आरटीओ कार्यालय से किया है। मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ, जब पुलिस ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हेरोइन को पकड़ा। पचास किलो हेरोइन को पकड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
-------------
नारको टेररिज्म का भंडाफोड़ करने में पुलिस असफल
जम्मू। नशे के खिलाफ अपना आंदोलन कर रही टीम जम्मू ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाया। कहा कि हर बार नशे की खेप पकड़ी जाती है तो पुलिस बड़ी मछलियों को नहीं पकड़ती। नारको टेररिज्म पूरी तरह से सक्रिय है। मात्र ड्राइवर और कंडक्टर या छोटे लोगों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाती है।
विज्ञापन
टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जमवाल के अनुसार चरस, गांजा, हेरोइन, नशीले कैप्सूल को खेप अक्सर पकड़ी जाती है। उसके बाद पुलिस का केस ठप हो जाता है। जम्मू-कश्मीर से पंजाब तक नशे का व्यापार फैला हुआ है। सबको पता है कि पाकिस्तान से लेकर कश्मीर तक इसकी तस्करी होती है। तस्करी के बाद भी इस माफिया को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस गिरोह के लोगों को पकड़ने में सहयोग करें।