{"_id":"574fe7544f1c1b610a10905d","slug":"2-1-million-in-cash-and-gold-looted-in-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में सरेआम कार से 21 लाख की नकदी और सोना लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांबा में सरेआम कार से 21 लाख की नकदी और सोना लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबां कस्बे के सिडको कार्यालय कांपलेक्स सड़क मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को एक कार सवार पर हमला कर उससे 21 लाख रुपये और सोने के जेवर लूट लिए। हादसा मंगलवार की देर शाम को हुआ जब राकेश कुमार पुत्र ब्रिजनाथ निवासी सैनिक कालोनी जम्मु वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन
तो तीन लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर आए। राकेश कुमार जोकि आईटीसी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताया जा रहा है और वह क्षेत्र में सामान सप्लाई करने की एवज में दुकानदारों से पैसे लेने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
जब अपनी कार में सवार होकर जा रहा था तो हमलावरों ने उसके आगे मोटर साइकिल लगाकर उसे रोक लिया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर हवा में गोली चलाते हुए पैसे और जेवर लूट लिए। राकेश कुमार ने थोड़ी देर बाद काफी शोर मचाया, परंतु तब तक वह वहां से भागने में कामयाब हो चुके थे।
विज्ञापन
राकेश कुमार अनुसार वह किसी निजी कंपनी में काम करता है और उसने क्षेत्र में मार्केट से पैसे एकत्रित किये थे। उसने कहा कि अटैची में चालीस तोले सोना भी था जोकि बैंक के लाकर में डालने के लिए रखा हुआ था। वहीं कसबे में इस तरह का हादसा होने से लोगों में काफी दहशत का माहौल बन चुका है।
वहीं जब इस बाबत जिला पुलिस एसएसपी जोगिंद्र सिंह से संपर्क कर जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है की दो वर्ष पूर्व भी इसी क्षेत्र में अज्ञात हमलावराें ने एक युवक पर गोलियां चलाकर घायल कर दिया था।
वहीं कुछ माह पूर्व भी इसी क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई थी और फरार हो गए थे। अब एक बार फिर से गोलीबारी कर लूटपाट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।