फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राजस्थान बार्डर से आई हेरोइन के साथ दिल्ली की महिला तस्कर पकड़ी

राजस्थान बार्डर से आई हेरोइन के साथ दिल्ली की महिला तस्कर पकड़ी

Sat, 02 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान बार्डर से आई हेरोइन के साथ दिल्ली की महिला तस्कर पकड़ी
जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने दिल्ली की एक महिला और राजस्थान के रहने वाले उसके साथी को हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी करते पकड़ा है। ये लोग दिल्ली और राजस्थान से हेरोइन लाकर जम्मू के युवाओं में बेचते थे। यह भी पता चला है कि राजस्थान के बार्डर से हेरोइन की तस्करी हो रही है, जिसे बड़े तस्कर देश के अन्य हिस्सों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने गांधी नगर के अंबेडकर चौक पर नाका लगाया गया था, जहां एक महिला और उसके साथ आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने देखा। दोनों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पूछताछ के लिए रोका गया तो वह वहां से भागने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जल्लू बताया। जो राजस्थान का रहने वाला है और इस समय कासिम नगर जम्मू में रहता है। महिला ने अपना नाम आशा निवासी तीर्थ नगर दिल्ली बताया। पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला दिल्ली में हेरोइन की सप्लाई राजस्थान से करती है। इसके बाद उसे जम्मू लाकर बेचती है। जम्मू में कासिम नगर, राजीव नगर इलाके के रहने वाले कई तस्कर उसके संपर्क में हैं। जल्लू भी कासिम नगर में रहता है। वह महिला के लिए सप्लाई करता है। बताया जा जा रहा है कि यह लोग राजस्थान के बार्डर से हेरोइन लाते हैं। इसके बाद जम्मू आकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी रफीक मन्हास का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभव है कि यह लोग राजस्थान बार्डर से होने वाली तस्करी का माल ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed