फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सुरक्षाबलों ने मेंढर तैहसील में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच

सुरक्षाबलों ने मेंढर तैहसील में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच

Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मेंढर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
विज्ञापन

हथियारों के जखीरे में चार चाइनीज हैंडग्रेनेड भी मिले
नक्शे के अलावा 11 टिफिन आईईडी भी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। वीरवार की देर रात जिले की मेंढर तहसील में सुरक्षाबलों एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां आतंकियों द्वारा छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों में 2 एके 56 राइफलें, एके 56 राइफल की 26 मैगजीनें जिसमें 12 भरी हुई एवं 14 खाली, एके 56 राइफल की गोलियां 793, तीन पिस्टल जिनमें दो बड़ी एक छोटी, पिस्टल मैगजीन दो, पिस्टल की गोलियां 63, पीका राइफल की गोलियां 46, पीका राइफल की मैगजीन 1, टिफिन आईईडी 11, डेटोनेटर 20, आरपीजी राउंड 3, चाइनीज हैंडग्रेनेड 4, कंपास 1, बयनट बंदूक पर लगने वाला चाकू 1, मैपशीट 1, आई कार्ड 3, कामिन सैट 7, कोड साइन 1, पर्स 1, पाकिस्तानी करंसी के 500 के 17 नोट और 1000 के 8 नोट, फोटोग्राफ 1, सीलिंग कड़ी 2, डायरियां 2, पानी की बोतलें 2 और 2 बैग शामिल हैं। इस आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किए जाने के मामले में मेंढर पुलिस थाने में एफआईआर 99/2018 दर्ज कर धारा 120बी और आरपीसी की धारा 7/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो आतंकी ठिकाना काफी पुराना है और उसमें से बरामद सामान भी पुराना ही है।

जानकारी के अनुसार वीरवार की देर शाम मेंढर पुलिस, एसओजी और क्षेत्र में तैनात सेना द्वारा तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित बैरीरख जंगल में एक साझा तालाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान देर रात सुरक्षाबलों ने जंगल के अंदर बने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर उसमें से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया। गौरतलब है कि जब जिले में आतंकवाद का बोलबाला था तो मेंढर तहसील का बैरीरख जंगल आतंकियों के सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता था। इस जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब आधा दर्जन बड़ी मुठभेड़ें भी उन दिनों पेश आई थीं, जिसमें दर्जन भर आतंकी मारे गए थे और तीन से चार जवान भी शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed