{"_id":"582217324f1c1bf77eb38ef4","slug":"15-injured-in-matador-accident-in-akhnoor-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में मेटाडोर पलटने से 15 यात्री जख्मी, 5 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखनूर में मेटाडोर पलटने से 15 यात्री जख्मी, 5 गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर से मैरा मेदरियां मार्ग पर मेटाडोर पलटने से 15 यात्री जख्मी हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। पांच घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। चालक फरार है। जानकारी के अनुसार अखनूर कसबे से मेटाडोर नंबर जेके 02 जी 6285 मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बुड़ई गांव के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
मेटाडोर यात्रियों से खचाखच भरी थी। सांगनी गांव के सूखा तालाब के पास पहुंचने पर चालक का मेटाडोर से नियंत्रण खो बैठा। इससे मेटाडोर पलट गई और पंद्रह सवारियां जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उप जिला अस्पताल अखनूर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इनमें से अशोक कुमार निवासी सोहाल, अंबो देवी निवासी बुड़ई, समीरो देवी निवासी सोहाल और शिखा देवी व अंजू देवी दोनों निवासी बुड़ई को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य घायल सृष्टि वर्मा, सुमन देवी, कामा देवी, तनाभी देवी, सूर्या देवी, कमलेश देवी, सीमा देवी, सुमन देवी, सीमा देवी सभी निवासी बुड़ई का उप जिला अस्पताल अखनूर में इलाज चल रहा है। बस पलटते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। महिलाएं जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगीं।
विज्ञापन