{"_id":"5c27db16bdec22569632fae2","slug":"121546115862-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसीआर सोनू परगाल ने ली 1.92 करोड़ की रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एसीआर सोनू परगाल ने ली 1.92 करोड़ की रिश्वत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पूर्व एसीआर सहित तीन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में एक पूर्व नायब तहसीलदार और अन्य का नाम भी शामिल है। मामला सांबा जिले का है। आरोपी अधिकारियों ने एक व्यक्ति से रिश्वत ली। यह कहा कि वह उसकी जमीन, जो बीएसएफ को दी जानी है, उसके मुआवजे की कीमत दुगनी कर देंगे। जब मुआवजा नहीं बढ़ा तो पीड़ित ब्यूरो के पास पहुंच गए।
अमित महाजन की तरफ से ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि उनके पिता से सांबा के 2015 में रहे एसीआर सोनू परगाल, नायब तहसीलदार रघुवीर शर्मा ने 1.95 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। उनकी 495 कनाल जमीन सांबा में है, जो बीएसएफ को लेनी थी। अधिकारियों ने कहा कि वह भूमि अधिग्रहण के लिए इस भूमि की कीमत प्रति कनाल 4.80 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर देंगे। इसके लिए सोनू परगाल ने 1.95 करोड़ रुपये और रघुवीर ने 38 लाख रुपये रिश्वत ली। बाद में जब जमीन ली गई तो मुआवजा दस लाख के हिसाब से नहीं मिला। बाद में पीड़ित ने सोनू परगाल से बार बार उसके पैसे देने को कहा, तो उसने पैसे दे दिए, लेकिन रघुवीर ने 38 लाख रुपये नहीं दिए।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से मामले की जांच शुरू की गई। इसमें पाया गया कि आरोपियों ने रिश्वत ली थी। ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी की है। यहां से कई तरह का रिकार्ड जब्त कर लिया गया है। कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। स्वतंत्र मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह सब कार्रवाई की गई है। ब्यूरो की टीम अब मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर औपचारिक केस दर्ज कर लिया गया है। दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।