फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
जम्मू। नगरोटा इलाके में एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। रिंपी देवी निवासी शिबा के परिजनों ने सुबह उसे कमरे में देखा। वह लोहे की टीन के साथ बरगे पर लटकी थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


करंट लगने से एक की मौत
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में शाम स्वरूप निवासी मध्य प्रदेश की करंट लगने से मौत हो गई। मौजूदा समय में वह तेली बस्ती में रहता था। वह सोमवार को सरोर इलाके में काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बैंक से लौट रहे व्यक्ति से 20 हजार छीने
जम्मू। दोमाना क्षेत्र में बैंक से लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवारों ने 20 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एचके भट्ट ने बताया कि बैंक से रुपये लेकर वह जा रहे थे तभी दो युवक बाइक पर आए और रुपये छीनकर भाग गए। माना जा रहा है कि झपटमार बैंक से ही उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed