फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu news

एक माह में 40 से ज्यादा चोरियां, 20 ही सुलझा पाई पुलिस

विज्ञापन
crime,theft,jammu news
एक माह में 40 से ज्यादा चोरियां, 20 ही सुलझा पाई पुलिस
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हल हो पा रहे कई मामले, बाकी का नहीं लग पा रहा सुराग
अजय मीनिया
जम्मू। जिले में शातिर बेखौफ होकर चोरी-लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हर रोज चोरियां हो रही हैं। शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच चोर पुलिस को गच्चा दे रहे हैं। एक माह के भीतर 40 से ज्यादा चोरियां जिले में हुई हैं, जिनमें 20 को ही पुलिस सुलझा पाई है।
हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये चोरों की तलाश कर रही है। जिन मामलों में सीसीटीवी फुटेज नहीं, उसमें पुलिस की जांच दम तोड़ रही है। जानकारी के अनुसार जम्मू जिले के आरएस पुरा, बिश्नाह, अखनूर, दोमाना, कानाचक, घरोटा, छन्नी, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, पीर मिट्ठा, बख्शी नगर, जानीपुर आदि थाना क्षेत्रों में पिछले एक महीने में 40 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से 20 को सुलझाया गया है।
विज्ञापन

---------
ये चोर दबोचे गए
21 फरवरी : तीन शातिर 11 लाख के चोरी के मोबाइलों समेत दबोचे
28 फरवरी : छन्नी हिम्मत में एक चोर काबू किया
27 फरवरी : बख्शी नगर में दो शातिर गिरफ्तार
01 मार्च : त्रिकुटा नगर में चोरी के 11 वाहन बरामद
03 मार्च : छन्नी में पर्स झपटने वाला पकड़ा।
04 मार्च : पीर मिट्ठा में वाहन चोर को दबोचा गया।
-06 मार्च : मीरां साहिब में एक चोर को पकड़ा।
- 08 मार्च : बिश्नाह में एक झपटमार को काबू कर सामान बरामद किया
- 09 मार्च - दोमाना दो शातिर सात तोला सोने के गहनों के साथ पकड़े
- 13 मार्च : बठिंडी में दो चोर दो वाहनों के साथ गिरफ्तार
इन सभी मामलों में आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया है।
---------
चोरियों से ज्यादा रिकवरी रेट है
जिले में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस शातिरों को गिरफ्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। चोरियों के मुकाबले रिकवरी का रेट भी कम नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अहम साबित हो रही है। सभी पुलिस स्टेशनों में बीट सिस्टम के हिसाब से वारदातों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। रात को भी गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता, जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed