फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime suicide, jammu news

गुरुद्वारे के कमरे में फंदे से लटका मिला सेवादार

विज्ञापन
crime suicide, jammu news
जम्मू। त्रिकुटा नगर के गुरुद्वारा बाला साहिब के एक सेवादार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गुरुद्वारे के ही कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। मृतक भूपिंद्र सिंह (24) नौशेरा के लाम का रहने वाला था। तीन साल से वह गुरुद्वारे में काम कर रहा था। बुधवार को वह अपने ही कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले भूपिंद्र ही सगाई हुई थी। लेकिन कुछ कारणों से कुछ दिन पहले सगाई टूट गई।
विज्ञापन

परिवार ने जांच की मांग की है। आरोप है कि उनके आने से पहले ही बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। परिवारवालों के अनुसार उन्हें शक है कि गुरुद्वारा प्रबंधन की मिलीभगत है। उनसे कुछ छुपाया जा रहा है। उन्हें सिर्फ फोन पर इतना बताया गया था कि भूपिंद्र का कमरा अंदर से बंद है और वह बाहर नहीं आ रहा। उधर, पुलिस का कहना है कि जब टीम पहुंची तो युवक अंदर फंदे पर लटकता पाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------
कमरे में मृत मिला निजी कंपनी का कर्मी
जम्मू। शहर के गंग्याल क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त अनमोल शर्मा निवासी गंग्याल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनमोल एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी मां और भाई भी प्राइवेट काम करते हैं, बुधवार दोपहर को जब वे घर लौटे तो अनमोल का कमरा बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed