{"_id":"613cfa8d8ebc3e2270039e00","slug":"crime-samba-news-jmu243442019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने और आरोपियों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने और आरोपियों को फांसी देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। पूर्व एमएलसी सरदार टीएस वजीर की दिल्ली में हुई हत्या की गुत्थी को जल्द सुलझाने व आरोपितों को फांसी पर लटकाने की मांग जोर पकड़ रही है। नेकां नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दिल्ली पुलिस से इस मौत से जल्द पर्दा हटाने व मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की है।
पूर्व एमएलसी टीएस वाजीर की हुई हत्या पर नेकां नेता एवं बीडीसी अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह काला ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि टीएस वाजीर की हत्या से पार्टी को आघात पहुंचा है। पार्टी ने एक सच्चा कर्मठ नेता खो दिया है। ऐसे नेता की मौत पार्टी के लिए गहरा सदमा है, जिसे उभरने में लंबा समय लगेगा। उन्होंने इस हत्या के पीछे बड़ी साजिश की आशंका भी जताई। चौधरी ने कहा कि जिस फार्म हाउस के भीतर वजीर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया, उनको वहां ले जाना भी किसी साजिश का हिस्सा दर्शा रहा है। जम्मू से दिल्ली के लिए एक सितंबर को रवाना हुए वजीर अपनी पोती के जन्म की खुशी मनाने के लिए कनाडा रवाना होने पहुंचे। पूर्व एमएलसी का मोदीनगर स्थित फार्म हाउस पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। शायद उनको मारने का इरादा रखने वाले उनके दुशमनों ने सोची समझी साजिश के तहत उनका रास्ते में ही अपहरण कर लिया और उनको उस जगह ले गए जहां उनकी हत्या कर शव को वहीं पड़ा रहने दिया। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में दिल्ली पुलिस देर न करे।