फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

चार तस्कर गिरफ्तार, 354 ग्राम हेरोइन, 13 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
crime
सांबा नशा तस्करो बारे जानकारी देते एसएसपी सांबा - फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे लाकॅडाउन के चलते पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता में पंजाब आधारित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिन के दौरान किए गए तीन अलग-अलग अभियान में 354 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 13 किलो 700 ग्राम पोस्ता स्ट्रॉ (भुक्की) बरामद किया। सभी का बाजार मूल्य 20 लाख के करीब बताया जा रहा है। एसएसपी शक्ति पाठक ने बताया कि इस लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रकों में ड्रग तस्करों द्वारा कश्मीर से पंजाब तक तस्करी की जा रही थी। जिन्हें नाकाम बना दिया। इस संदर्भ में मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया वीरवार को सूचना के आधार पर एक ट्रक न. पीवी-13 एडब्ल्यू -0653 को पुलिस चौकी मानसर नाका पर पकड़ा जो कश्मीर से पंजाब की ओर जा रहा था। जांच के दौरान, 254 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। जो टूल बॉक्स में छुपाया गया था। आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया। मलेरकोटला, संगरूर (पंजाब) के निवासी दोनों व्यक्तियों की पहचान नासर और मोहमद सलीम के रूप में हुई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बुधवार को को पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ट्रक न. पीवी 13 एआर-6054 को पुलिस चौकी मानसर नाका में पकड़ा। जो कश्मीर से पंजाब की ओर जा रहा था। वाहन की जांच करने पर 100 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जो जूट की रस्सी के अंदर घुसी हुई थी। आरोपी व्यक्ति जमील अहमद निवासी मलेरकोटला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार किया गया है और ट्रक के साथ नशीली वस्तु भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक गैस टैंकर न. डीएल-1 जीसी-1857 जो कश्मीर से पंजाब की ओर जा रहा था, को मानसर नाका पर रोका गया। टैंकर की जांच के दौरान, एक खाली टायर में छुपाई गई 13.700 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। आरोपी चालक सुरजीत सिंह निवासी धर्मकोट, मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन के साथ नशीली वस्तु जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed