फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सरपंच पर हमला करने वाले ओरीप फरार

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ पंचायत के सरपंच पर वीरवार दोपहर तेजधार हथियार से हमला करना वाला आरोपी सरवन लाल को पुलिस भी अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती पंचायत सुचेतगढ़ के 60 वर्षीय सरपंच देशराज साल पुत्र लाल चंद निवासी कोरोटाना खुर्द पर उसके चाचा के बेटे सरवन लाल पुत्र तुलसी राम निवासी कोरोटाना खुर्द ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। उस समय देशराज खेतों में काम कर रहे थे। सरवन लाल ने सरपंच देशराज के पैरों पर तेजधार हथियार से कई वार किए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सरवन लाल फरार हो गया था। सरपंच देशराज के पैरों में गंभीर चोटें आने पर परिजनों तथा गांव के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वीरवार शाम को सरपंच देशराज को पंजाब के किसी गैर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed