{"_id":"5e2212498ebc3e4b1f356425","slug":"crime-rspura-news-jmu2018297162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी आरएस पुरा थाने से भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी आरएस पुरा थाने से भाग निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। थाने में हत्या के आरोप में बंद एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार की सुबह फरार हो गया। घटना से पुलिस कर्मियाें के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन नाकेबंदी की गई। दिन भर की तलाश के बाद फरार आरोपी को देर शाम जम्मू से दबोच लिया गया। वहीं, हिरासत से आरोपी फरार होने पर ड्यूटी अफसर समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस हिरासत से भाग निकला व्यक्ति सीमावर्ती गांव आगरा चक्क का संजीव कुमार है। उसे एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है। आरोप है कि उसका इसी माह छह जनवरी को गांव के ही गारू राम से झगड़ा हुआ, जिसमें गारू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे संजीव कुमार को थाना परिसर के अंदर ही नल पर मुंह धोने के लिए लाया गया। इस बीच उसने पुलिस जवानों का ध्यान बटाया और दीवार फांदकर फरार हो गया। उधर पुलिस ने सभी नाकों पर अलर्ट जारी करने के साथ एक टीम भी तलाश में रवाना कर दी। देर शाम को संजीव कुमार को कड़ी मशक्कत के बाद जम्मू से काबू कर लिया गया।
-----
एसपी हेड क्वार्टर फारूक केसर और थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा ने कहा कि फरार हत्या आरोपी को पकड़ लिया गया है। इस मामले में ड्यूटी अफसर और एक कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। घटना पर आईपीसी की धारा 223 व 224 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
---
पुलिस ने भगोड़ा दबोचा
सांबा। पुलिस ने एक भगोडे़ को दबोचा है। जो चार वर्ष से फरार चल रहा था। एसएसपी के अनुसार कि जिले के रामगढ़ थाने में एक मामले में भगोडे़ बोधराज निवासी बधीपुर तहसील बिश्नाह के खिलाफ एफआईआर न. 19.2016 यूएस 188 आरपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज है। रामगढ़ थाना प्रभारी चमन गोरखा की देखरेख में पुलिस ने उसे बिश्नाह से गिरफ्तार किया व उसे कोर्ट में पेश किया गया। संवाद