{"_id":"68001668fa995bccae09f376","slug":"crime-news-samba-news-c-394-1-sbj1001-100459-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ठंडा पानी में बस हाईवे पर पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ठंडा पानी में बस हाईवे पर पलटी, चार घायल
फोटो 01 जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को जागरुक करते हुए डीटी ट्रैफिक सुंदरबनी मंजूर कोहली
Link Copied
सुंदरबनी। जम्मू-पुंछ राजमार्ग के ठंडा पानी स्थित मुख्य दरिया के साथ लगते मोड़ पर राजोरी से जम्मू आ रही बस मोड़ काटते हुए संतुलन खोने के कारण सड़क पर ही पलट गई। इसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों में अजीत सिंह पुत्र बिहारी सिंह निवासी पलौड़ा जम्मू, वंदना कुमारी (37) पत्नी चेतन शर्मा निवासी तालाब तिल्लो जम्मू, वाहिद हुसैन (21) पुत्र अरशद हुसैन निवासी सुरनकोट और अरशद हुसैन (50) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सुरनकोट घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया, यहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सुंदरबनी डॉ. मीना कुमारी ने बताया कि चारों मरीजों को सिर में एवं शरीर के अन्य भागों में चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी हरविंदर सिंह व राकेश कुमार का कहना था कि बस का चालक अचानक मोड़ काटते समय अपनी गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह सड़क पर ही पलट गई। थाना प्रभारी सुंदरबनी राजीव शर्मा एवं डीटीआई सुंदरबनी मंजूर कोहली अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में बैठे सभी यात्रियों का रेस्क्यू किया और गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सुंदरबनी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
फोटो 01 हादसे का शिकार हुई वीडियो कोच बस जम्मू पुंछ राष्ट्रीय मार्ग पर पलटी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।