फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: नशा तस्करों ने पुलिस नाके पर किया हमला, गोलीबारी के बाद भागे

विज्ञापन
crime news
स्कार्पियो वाहन जिसे छोड़ अपराधी भाग निकले।
मीरा साहिब। मीरा साहिब थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक नशा तस्कर गिरोह ने पुलिस नाके पर रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर पर गोली चलाई। गोली लगने से टायर फट गया, लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

भागने वालों में बाग अली उर्फ बागू, राज अली उर्फ बच्चू डॉन और दाना शामिल बताए जा रहे हैं। इन पर विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, ये वही अपराधी हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले बाड़ी ब्राह्मणा में पुलिस टीम पर हमला किया था। उस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अपराधी एक स्कॉर्पियो वाहन में रिंग रोड पर घूम रहे हैं। इसके बाद मीरा साहिब पुलिस और स्पेशल टीम ने इलाके में कई स्थानों पर नाके लगाए। छिया चक गांव के पास जब अपराधियों का वाहन दिखाई दिया, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर आरोपियों ने तेजधार हथियार निकालकर पुलिस को धमकी दी और उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने सावधानीपूर्वक गोलीबारी करते हुए गाड़ी के टायर को निशाना बनाया। टायर फटने के बाद वाहन दीवार से जा टकराया, लेकिन आरोपी पैदल ही अंधेरे में भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दीं। गुरुवार को भी पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed