फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, murder case

Jammu News: मासूम साहिल को 10 साल बाद मिला इंसाफ माता-पिता बोले - अब चैन की नींद सो पाएंगे

विज्ञापन
crime news, murder case
- आरोपी को पता चले कि उसने क्या गलती की है, चचेरा भाई था तिलक राज
विज्ञापन

अजय मीनिया
जम्मू। जिस साहिल कुमार की तिलक राज ने हत्या की थी वह उसका चचेरा भाई था। हत्या के बाद से ही साहिल उर्फ पिंकी के माता-पिता चैन की नींद नहीं सो सके। पिछले दस वर्ष से वे इसी उम्मीद में थे कि उन्हें कब इंसाफ मिलेगा। साहिल के पिता रमेश लाल ने कहा कि पिछले दस वर्ष से हम चैन से नहीं सो पाए। अब जाकर कहीं चैन की नींद आएगी। हालांकि बेटे की मौत का गम मरते दम तक रहेगा, लेकिन कुछ राहत जरूर मिली है।
रमेश ने बताया कि आरोपी तिलक राज वैसे तो फांसी का हकदार था। लेकिन अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान हमने खुद जज से कहा था कि मौत की जगह इसे उम्रकैद की सजा दी जाए, ताकि इसे पता चले कि इसने गलती क्या है। वह जिंदगी भर जेल में रहे और महसूस करे कि उसने कितना बड़ा जुर्म किया है। बेशक दस वर्ष लग गए, लेकिन अदालत के फैसले से कुछ राहत जरूर है। साहिल की मां सुषमा अब भी वो मंजर याद कर सिहर उठती हैं। साहिल का एक बड़ा और एक छोटा भाई भी है। सुषमा का कहना है कि पिछले दस वर्ष से बेटे की याद उन्हें हर पल रुलाकर चली जाती है।
विज्ञापन

------
हत्या करके पराली में छुपा दिया था शव
बता दें कि तिलक राज साहिल का चचेरा भाई था। साहिल के दादा और तिलक के दादा सगे भाई थे। तंत्र विद्या के लिए तिलक ने साहिल की हत्या कर दी थी। मौका-ए वारदात के दिन साहिल को उसने 500 रुपये का नोट भी दिया था। जिससे साहिल ने अपने एक दोस्त के साथ मोमोज खाए। इसके बाद साहिल उसकी बातों में आकर खेतों में चला गया। यहां तिलक ने पहले से पराली के ढेर में दराती रखी थी। हत्या करनेे के बाद शव को पराली के ढेर में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खत्म होना चाहिए तंत्र मंत्र का खेल
रमेश लाल का कहना है कि उनके बच्चे की जान तंत्र मंत्र के चक्कर में चली गई। वह नहीं चाहते कि किसी और बच्चे की जान ऐसे जाए। इसलिए यह तंत्र मंत्र का खेल खत्म होना चाहिए। धर्म और तंत्र के नाम ढोंग करने वालों के लिए ऐसा कानून होना चाहिए, जिसमें उनके लिए ऐसी सजा का प्रावधान हो कि सुनकर रूह कांप जाए। ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि जिससे दोबारा कोई ऐसा न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed