{"_id":"6ac16fad45ca379f340b3c99","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1030022-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस को चकमा दे दौड़ता रहा मवेशियों से\nलदा ट्रक, तवी ब्रिज पर सिख समाज ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस को चकमा दे दौड़ता रहा मवेशियों से लदा ट्रक, तवी ब्रिज पर सिख समाज ने पकड़ा
विज्ञापन
- मंदिर-मस्जिद पाॅइंट से संदिग्ध ट्रक देख लोगों ने रोका, चालक मौके से भागा
- ट्रक से 24 मवेशी मिले, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रात में पूरी तरह अलर्ट रहने का दावा करने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस की पोल शुक्रवार रात एक मवेशी तस्कर ने खोल दी। शहर में कई थाना, चौकी और पुलिस पिकेट के सामने से फर्राटा भरते हुए मवेशियों से भरा ट्रक तवी ब्रिज पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास धरना दे रहे सिख समाज के लोगों ने पकड़ लिया। हमेशा की तरह तस्कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने वाहन समेत मवेशियोंं को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार मध्यरात्रि मवेशियों से लदा एक ट्रक मंदिर-मस्जिद पाॅइंट से गुजर रहा था। वहां मौजूद लोगों को चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने ट्रक रोकने के लिए आवाज लगाई। खुद को घिरा देखकर चालक ट्रक छोड़कर रेलिंग पर चढ़ गया और लोगों के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग गया।
लोगों ने ट्रक में जांच की तो इसमें मवेशी लदे मिले। मौके पर चालक के दो मोबाइल फोन भी पड़े थे। लोगों ने दोनों मोबाइल अपने कब्जे में लिए और एसपी नाॅर्थ को सूचना दी। सूचना मिलते ही नवाबाद थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। तलाशी के दौरान ट्रक में 24 मवेशी मिले। इन्हें बेहद तंग और क्रूर तरीके से बांधकर रखा गया था।
विज्ञापन
-- -- -
सांबा जिले के नंबर का ट्रक
श्रीनगर ले जाए जा रहे थे पशु
पुलिस ने मामले में नासिर अहमद निवासी बनिहाल और समीर अहमद निवासी चंद्रकोट को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रक सांबा जिले के नंबर का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मवेशियों को श्रीनगर ले जाया जा रहा था।
-- -
पुलिस क्यों नहीं पकड़ पाई वाहन को
पुलिस अब तस्करी में शामिल अन्य लोगों और फरार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। लेकिन लाख टके का सवाल है कि हमेशा सतर्क रहने का दावा करने वाली पुलिस को क्यों नहीं पता चला। आखिर कैसे मवेशियों से भरा एक ट्रक पूरे शहर में फर्राटा भरते हुए श्रीनगर जा रहा था? क्या वाकई में पुलिस रात में गश्त करते हुए वाहनों की जांच करती है? या फिर कोरम पूरा हो रहा है।