{"_id":"6a8f5834ef383506eb0983fa","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1024-997314-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नरवाल में डिलीवरी बॉय से धारधार हथियार के बल पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नरवाल में डिलीवरी बॉय से धारधार हथियार के बल पर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ रोड पर स्कूटी बंद होने के बाद सड़क किनारे रुका था युवक
- बाइक सवारों ने मारपीट कर मोबाइल, नकदी और स्कूटी छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल में आरटीओ रोड पर ऑर्डर देने जा रहे डिलीवरी बॉय सूरज से धारधार हथियार दिखाकर लूटपाट हुई है। पीड़ित की स्कूटी, एक हजार रुपये, मोबाइल फोन लेकर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने बाहु फोर्ट पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
सूरज के अनुसार वह मंगलवार रात करीब आठ बजे स्कूटी से ऑर्डर देने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी स्कूटी बंद हो गई। सड़क किनारे रुककर स्कूटी देखने लगा। इस बीच पीछे से बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पूछताछ शुरू की। तलाशी ली और जेब में रखी नकदी, मोबाइल व अन्य सामान निकाल लिया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद धारधार हथियार दिखाकर डराया और स्कूटी की चाबी भी छीन ली। सूरज ने बताया कि वहां दो से तीन युवक थे। मैं इतना डर गया था किसी को मदद के लिए पुकार भी नहीं सका। जब स्कूटी की चाबी मांगी तो मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी स्कूटी लेकर वहां से भाग गए। सूरज ने बताया कि उसने हाल में डिलीवरी का काम शुरू किया था। इसके लिए करीब 1.50 लाख रुपये में स्कूटी खरीदी थी। इसकी किस्त भी चुका रहा है। ऐसे में स्कूटी चोरी होने से परेशानी बड़ गई है। परिवार इस हमले से डर गया है। वारदात के बाद सूरज ने पुलिस को शिकायत दी।
बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। नरवाल पुलिस चौकी के प्रभारी सुशील ने बताया कि वारदात आरटीओ रोड पर हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने युवक शामिल थे और घटना के बाद वे किस दिशा में भागे।