{"_id":"66c29d7ce8978feb670feb37","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-423157-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आतंकी नेटवर्क के सरगना हाजी लतीफ और अन्य\n\nआरोपियों के मोबाइल प्रदेश से बाहर लैब में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आतंकी नेटवर्क के सरगना हाजी लतीफ और अन्य आरोपियों के मोबाइल प्रदेश से बाहर लैब में भेजे
विज्ञापन
- अनपढ़ है हाजी, स्मार्ट फोन की जगह सामान्य फोन चलाता था, दूसरों के जरिए स्मार्ट फोन से भी काम करता था
- आरोपियों को संयुक्त पूछताछ केंद्र जम्मू में भेजा गया
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कठुआ के बिलावर से गिरफ्तार आतंकियों के मोबाइल फोन चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों की फॉरेसिंग साइंस लेबोरेटरी में भेज दिए गए हैं। इनमें वो मोबाइल भी शामिल हैं, जिनका आतंकी नेटवर्क का सरगना मोहम्मद लतीफ उर्फ हाजी लतीफ इस्तेमाल करता था।
हाजी स्मार्ट फोन की जगह सामान्य फोन इस्तेमाल करता था। इन आतंकियों को जम्मू में संयुक्त पूछताछ केंद्र में शिफ्ट किया गया है, जहां इनसे कई खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है। कठुआ और डोडा में सक्रिय आतंकियों की मदद करने वाले नौ आतंकी मददगार गिरफ्तार किए हैं। इनका सरगना हाजी लतीफ है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों के मोबाइल फोन लैब में भेजे गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि इनके फोन से किससे बात हुई, कहां बात हुई और इसमें ऑडियो-वीडियो काॅल किस तरह के थे। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोन में से क्या कुछ डिलीट किया गया है। दरअसल, हाजी लतीफ स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। वह दूसरे लोगों के जरिए उनके स्मार्ट फोन इस्तेमाल करता था, क्योंकि हाजी अनपढ़ है। वह सिर्फ बोलकर या सामने वाले से सुनकर काम कर रहा था। इन आतंकी मददगारों से मीरां साहिब के जेआईसी में पूछताछ चल रही है, ताकि इनके अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके। बताते चलें कि हाजी के अलावा अन्य आतंकी मददगारों में अख्तर अली निवासी अंबे नाल, नूरानी निवासी जुथाना, मकबूल निवासी सोफेन, लियाकत, कासिम दीन, खादिम उर्फ काजी कट्टल भडू बिलावर शामिल हैं। आरोपियों में लतीफ का बेटा लियाकत भी शामिल है।