फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: एमडी कोर्स में प्रवेश दिलाने के नाम ठगे 5 लाख रुपये, दो के खिलाफ आरोपपत्र

विज्ञापन
crime news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मैनेजमेंट कोटा के तहत कर्नाटक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोप पत्र दायर किया है। कोर्ट में दायर आरोप पत्र में बताया गया कि झारखंड निवासी सुदर्शन कुमार और राहुल कुमार ने जम्मू शहर के अपर रूपनगर निवासी हेमंत कुमार भट्ट को झांसे में लेकर उनकी बेटी को उक्त कॉलेज में एमडी कोर्स में प्रवेश दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए।

मामला तब सामने आया जब क्राइम ब्रांच में हेमंत कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इसमें बताया कि आरोपी सुदर्शन कुमार और उसके साथी ने खुद को ग्लोबल लर्निंग एंड एजुकेशन कंसल्टेंसी बेंगलुरु का प्रतिनिधि बताया और कर्नाटक मेडिकल कॉलेज में एमडी कोर्स में प्रवेश लेने का ऑफर दिया। उन्हें केएलई (कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसायटी) बेलगाम, सेंट जॉन्स, बेंगलुरू और कंपेगौड़ा इंस्टीट्यूट, बेंगलुरू में प्रवेश की पेशकश की गई थी, जिसके लिए प्रबंधन शुल्क 30 लाख रुपये होगा और सीट की पुष्टि करने के लिए उन्हें तुरंत 5 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। शेष राशि का भुगतान प्रवेश सुनिश्चित करने के बाद किया जाना था। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान मौखिक दस्तावेज और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके आधार पर आरोपी राहुल कुमार और सुदर्शन कुमार के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 120 के तहत अपराध स्थापित कर न्यायिक निर्धारण के लिए आरोपपत्र अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed