{"_id":"66874f47eda565396d0ac0e6","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1004-394109-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धार्माडी शिव मंदिर में तोड़फोड़ मामले में पकड़े लोगों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धार्माडी शिव मंदिर में तोड़फोड़ मामले में पकड़े लोगों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएसपी सियासी मोहिता शर्मा ने कहा, 43 लोगों से पूछताछ की, 24 संदिग्ध पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के धर्माडी शिव मंदिर में तोड़फोड़ मामले में पकड़े गए संदिग्धों का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। अब तक पुलिस ने कुल 43 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इनमें 24 संदिग्ध पाए गए हैं। फरार दो लोगों में से एक को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह जानकारी वीरवार शाम को एक प्रेसवार्ता में एसएसपी मोहिता शर्मा ने दी।
इससे पहले दोपहर को एसएसपी ने हिंदू संगठनों के सदस्यों से साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन से ही पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। मौके से फिंगर प्रिंट्स भी लिए गए, जिनका मिलान करवाया जा रहा है, रिपोर्ट आने का इंतजार है। आसपास रहने वाले लोगों के घरों की तलाशी ली गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। जिस लोहे की राॅड से मंदिर में तोड़फोड़ की गई, उसे भी बरामद कर लिया गया है। जांंच में अभी तक किसी ने भी घटना को अंजाम देने की बात कबूल नहीं की है। पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं मिला है। वीरवार को हुई बैठक में हिंदू संगठनों के सदस्य ब्रिज मोहन शर्मा, योग राज मैंगी, कुलदीप पंडोह, विवेक आनंद, विक्रांत मैंगी, विनोद शर्मा, एडवोकेट पवन देव सिंह व अन्य ने मांग की कि जांच में तेजी लाई जाए और मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। बता दें कि बीते शनिवार को शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई थी।