{"_id":"68e03f0c774f93c32d0f0644","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-729950-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कासिम नगर में युवक का शव मिला परिवार ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कासिम नगर में युवक का शव मिला परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते में इलाके में दूसरी बार संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशे का हाॅटस्पाॅट कासिम नगर में एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक की पहचान अखनूर निवासी लक्की राज के रूप में हुई है। परिवारवालों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसी इलाके में कुछ दिन पहले भी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।
बीते शुक्रवार की रात गश्त के दौरान कासिम नगर पुल के पास पुलिस को अचेत अवस्था में लक्की मिला। पुलिस ने उसे उठाकर जीएमसी जम्मू पहुंचाया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। पुलिस की ओर से परिवारवालों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी गई। जीएमसी पहुंचे मृतक के पिता जोगिंदर लाल ने बताया कि लक्की बिजली ठीक करने का काम करता था। इसके लिए वह रोजाना घर से अलग-अलग जगहों पर जाता था। शुक्रवार को भी वह मोटरसाइकिल लेकर निकला था। जब शाम को काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसे फोन किया गया लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पिता का आरोप है कि वह एक निजी कंपनी में काम करते थे जहां उसकी कहासुनी हो गई थी। उसके चलते कई बार उन्हें धमकाने वाले फोन आते रहे। पिता का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने लक्की को मारा है।
-- -- --
कासिम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवा की मौत के मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माैत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
- डीएसपी शेजान भट्ट
-- -- --
नशे का हाॅटस्पाॅट रहे हैं ये इलाके
नशे का हाॅटस्पाॅट राजीव नगर और कासिम नगर में पिछले कुछ समय से संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों के शव मिल चुके हैं। इसमें अधिकतर युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इन इलाकों में नशे के खिलाफ पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है। कई मौतों से अभी रहस्य नहीं उठ पाया है। ऐसा माना जाता है कि कई युवाओं की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है।