फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,fraud,jammu news

घर बेचने के नाम पर 1.92 करोड़ की ठगी, महिला समेत तीन पर केस

विज्ञापन
crime news,fraud,jammu news
जम्मू। गांधीनगर में मकान बेचने के नाम पर व्यक्ति से 1.92 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस की अपराध शाखा जम्मू ने धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राकेश कुमार गुप्ता, रविंद्र गुप्ता दोनों निवासी त्रिकुटा नगर और चंपा देवी निवासी कनाल रोड ने गांधीनगर क्षेत्र में एक कनाल में बने मकान को 1.92 करोड़ रुपये में बेचने का झांसा देकर व्यक्ति से झूठा करार किया। गांधीनगर के सरदारी लाल गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि राकेश और रविंद्र ने उसकी मुलाकात चंपा देवी से कराई, जो मकान बेचना चाहती थी। शिकायतकर्ता ने 1.92 करोड़ रुपये में घर खरीदने की इच्छा जाहिर की और आरोपियों ने सरदारी लाल से कहा कि पूरे पैसे मिलने के बाद दस्तावेज दिए जाएंगे। 45 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में ले लिए। बिक्री अनुबंध में इसका जिक्र है, साथ ही बकाया 1.47 करोड़ रुपये का भी उल्लेख है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 40 लाख रुपये का चेक और पांच लाख रुपये नकद में दिए। इसी बीच सरदारी लाल बीमार पड़ गया। स्वस्थहोने के बाद उसने घर के कागजात मांगे और खरीद की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा तो आरोपियों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपियों ने उक्त संपत्ति किसी और के नाम कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक शिकायत मिलने पर जम्मू अपराध शाखा ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed