फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

राजस्व विभाग से सांठगांठ कर 23 कनाल जमीन कब्जाई

विज्ञापन
crime
ज्यौड़ियां। पंचायत तरोटी के वार्ड-छह मोहल्ला दनवाल के लोगों ने मोहल्ले के पास स्थित गैरमुमकिन खड्ड के सरकारी रकबे को क्षेत्र के लोगों की तरफ से कब्जाने का आरोप लगाया है। मांग की गई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मोहल्ला दनवाल के लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले के पास से सरकारी भूमि पर बह रही गैरमुमकिन खड्ड के खसरा नंबर-285 में राम लाल तथा चूरा राम पुत्र गरीब दास निवासी गांव चकभगवाना ने राजस्व विभाग से सांठगांठ करके 17 कनाल आठ मरले जमीन की गिरदावरी करा ली है। वहीं गांव के ही निवासी पवन कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार पुत्र मगां राम ने भी छह कनाल भूमि की गिरदावरी करा ली है ।
विज्ञापन

राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक वह खड्ड मोहल्ला दनवाल में है, लेकिन कुछ लोगों के कब्जा कर लेने पर मोहल्ले के लोगों का गांव से बाहर निकलने के रास्ते और पानी का निकास बंद हो गया है। सरपंच बचन सिंह, पंच सुरेश कुमार, पंच व नायब सरपंच अजीत सिंह मन्हास, बलबीर सिंह, जगतार सिंह, नरेेेेेेंद्र कुमार, संजीव सिंह, मंगत राम आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले के बच्चों को जहां स्कूल जाने के लिये सिर्फ 400 मीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था अब तीन से चार किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला दनवाल के लोगों ने बताया कि कब्जा हटवाने के लिए एक साल पहले डिवकॉम, डीसी जम्मू, एसडीएम खौड़, तहसील खौड़ को इस विषय में पत्र दिया गया, इसके बावजूद आज तक इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन भू माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं और यह आगे बढ़ रहे हैं। इसके चलते हमारा प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है। सरपंच बचन सिंह तथा नायब सरपंच अजीत सिंह मन्हास ने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम पंचायत तरोटी के लोग तहसीलदार कार्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे।

------
इस विषय में लोगों की तरफ से तहसीलदार खौड़ को पत्र दिया जाए। इसके साथ ही एक कॉपी मुझे भी प्रेषित की जाए। सरकारी जमीन पर अगर कब्जा किया गया है कि उसे हटवाया जाएगा।
-अनिल कुमार ठाकुर, एसडीएम, खौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed