{"_id":"5f0b5d228ebc3e63ae52ab14","slug":"crime-jammu-news-jmu2141701113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध पर चार लोगों ने तेजधार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध पर चार लोगों ने तेजधार हथियारों से किया हमला
बिश्नाह में हमले में घायल वृद्ध उपजिला अस्पताल में उपचाराधीन।
Link Copied
बिश्नाह। बिश्नाह थाना अंतर्गत गांव रतनाल में एक वृद्ध पर चार लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। वह मोटरसाइकिल से खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा था। बुजुर्ग पर हमला घात लगाकर किया गया है। घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरदार गुरदेव सिंह निवासी गांव रतनाल रविवार की सुबह मोटरसाइकिल से चारा लेने जा रहे थे। इस बीच गांव के पास में ही चार युवक घात लगाकर बैठे थे। जैसे वह उधर से निकले, उन पर युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में वे संभल नहीं पाए और मोटरसाइकिल समेत गिर गए। हमलावर उन्हें घायल कर फरार हो गए। उनके ऊपर हमले में जानकारी किसी ने परिवार को दी। परिवार के लोग उन्हें उठाकर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उधर इस हमले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को गुरदेव सिंह ने हमलावर युवकों की पहचान सुरेंद्र सिंह बलविंदर सिंह दोनों पुत्र रतनलाल रोहित कुमार और अभिषेक उर्फ अभी दोनों पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव रतनाल के रूप में बताए। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गुरदेव सिंह ने बताया कि उन पर रंजिश के चलते हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।