फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

दूसरे दिन भी ठप रहा आरटीओ कार्यालय में कामकाज

विज्ञापन
crime
जम्मू। एआरटीओ सांबा कार्यालय के क्लर्क की गिरफ्तारी के विरोध में आरटीओ कार्यालय में लगातार दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। लाइसेंस, आरसी, ट्रांसफर, सहित अन्य सेक्शन में ताले जड़े हुए थे। काम कराने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बुधवार को आल जेएंडके मोटर व्हकील नान गजटेड इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उधर चोरी की गाड़ी के कागज बनाए जाने के मामले में गिरफ्तार क्लर्क को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। वीरवार को आरटीओ कार्यालय खुलने की संभावना है।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि कार्यालय में प्रतिदिन हजारों लोग अपना काम कराने पहुंचते हैं। वहा दो दिनों से कामकाज बंद पड़ा है। दुखद तो यह है कि विभाग की ओर से भी हड़ताल खत्म कराने की कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन

आज से कार्यालय में काम होगा : ट्रांसपोर्ट कमिश्नर
एआरटीओ सांबा के कर्मचारी की कोर्ट से जमानत हो गई है। वीरवार से आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में कामकाज सामान्य रहेगा। पुलिस की ओर से क्लर्क की गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसपी वेद, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर
असमंजस : आज हड़ताल रहेगी या नहीं
विभाग से कुछ आश्वासन मांगे हैं, ताकि भविष्य में ऐसा व्यवहार कर्मचारियों के साथ न हो। यह कर्मचारियों की एकता ही थी है कि आज हम अपने सहकर्मी की रिहाई करवा पाए हैं। वीरवार को भी हमारी हड़ताल जारी रहेगी या नहीं। इसका फैसला विभाग की ओर से कोई ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही लिया जाएगा।
नितिन पंडोह, उपप्रधान आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट इंप्लाइज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed