{"_id":"606cc7f48ebc3ec39c36d446","slug":"crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu232904291","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर आईएसजेके कमांडर को दी गई थी पिस्तौल और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर आईएसजेके कमांडर को दी गई थी पिस्तौल और नकदी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईवे पर झज्जर कोटली में पकड़े गए इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर मलिक उमैद से पूछताछ जारी है। जल्द एनआईए भी आतंकी से पूछताछ कर सकती है। अभी फिलहाल उसको झज्जर कोटली पुलिस थाने में रखा गया है। यहां पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप मामले की जांच में पूछताछ कर रहा है। इसके बाद इसे ज्वाइंट इंटेेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार उमैद को जम्मू के बस स्टैंड पर एक शख्स मिला था, जिसने उसे पिस्तौल, नकदी और अन्य सामान दिया। वह उसका चेहरा ही जानता है। पुलिस उमैद से उस शख्स की पहचान करने में जुट गई है। इस संदर्भ में पुलिस की एक टीम कश्मीर के कुलगाम में भी गई है। साथ ही पंजाब, चंडीगढ़ में भी दबिश देकर लोगों से पूछताछ कर रही है। एसओजी के एसपी नरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस उस शख्स कार पता लगा रही है कि जिसने उमैद को हथियार दिए थे। बहुत जल्द मामले की जड़ तक जाया जाएगा।
------
कश्मीर में आतंकियों तक पैसा
पहुंचाने की बात भी आई सामने
आतंकी उमैद से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह जम्मू में बहुत कम बार आया है। वह सीधे तौर पर पाकिस्तान और कश्मीर में बैठे हैंडलर के संपर्क में था। उसे कहा गया था कि जम्मू जाकर उसे हथियार और नकदी मिलेगी। यह नकदी और हथियार उमैद को बस स्टैंड जम्मू पर एक शख्स ने दिए और इसके बाद उमैद वहां से वापस कश्मीर जाने लगा। यहां उसने यह नकदी आतंकियों को देनी थी, ताकि कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को चलाया जा सके। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।