{"_id":"61b27122f8d1ce61b515b61d","slug":"crime-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu2495180185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के चार मामलों में पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी के चार मामलों में पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
जम्मू। बस स्टैंड जम्मू पुलिस ने हेरोइन के साथ एक ऑटो चालक को पकड़ा है। आरोपी गुरजीत सिंह अप्पर गाडीगढ़ जम्मू का रहने वाला है। पुलिस ने गश्त के दौरान होटल सम्राट के पास आरोपी को पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर सात ग्राम हेरोइन बरामद की। उधर, झज्जर कोटली पुलिस ने कश्मीर से पंजाब जा रहे एक ट्रक से दो लोगों से 19 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों में जालंधर का रहने वाला मंजीत सिंह और करमवीर सिंह शामिल हैं। सतवारी पुलिस ने जीवन नगर के रहने वाले अमित कुमार से 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में नरवाल पुलिस ने राजीव नगर के रहने वाले नीरज कुमार को आठ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।
---
चोरी का टैंकर बरामद
जम्मू। छन्नी पुलिस ने चोरी किया गया पानी का टैंकर बरामद कर लिया है। पुलिस को शिकायत मिली कि छीबा बमयाल से एक ट्रैक्टर और इसके साथ पानी का टैंकर चोरी किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। जो कानाचाक क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने कानाचक पुलिस स्टेशन से संपर्क कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। इनमें मोहम्मद लतीफ निवासी टाप पलौड़ा और अब्दुल रशीद निवासी लोवर मुट्ठी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया टैंकर भी बरामद कर लिया है।
------
सड़क हादसे के घायल की मौत
जम्मू। विजयपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की जीएमसी में मौत हो गई। मृतक रंजीत संबयाल विजयपुर के रहने वाले थे। बुधवार को स्कूटी पर जाते हुए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
-----
किराना की दो दुकानों में चोरी
जम्मू। नगरोटा के जगती में चोरों ने किराने की दो दुकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी करते हुए दो लोग सीसीटीवी में कैद भी हुए हैं। वीरवार को दुकानदारों ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं।
------
ड्रग डी एडिक्शन सेंटर सील किया
जम्मू। ड्रग फूड कंट्रोलर जम्मू ने सतवारी क्षेत्र में एक ड्रग डी एडिक्शन सेंटर को सील कर दिया। इस सेंटर में दवाइयां सही नहीं दी जा रही थी। वीरवार को पुलिस की मदद से भारत न्यूरो साइकेट्रिक ड्रग डी एडिक्शन सेंटर पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार कंट्रोल ने टीम के साथ औचक छापा मारा और सेंटर में दी जाने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांची। जो सही नहीं पाई गई। इसके बाद इसे सील कर दिया गया।